Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची। झारखंड के गुमला थाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना लूटो पनसो गांव की है। जहां, डायन होने के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, तीनों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। उनके पास से कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि, घटना शनिवार देर रात की है। मृतकों में वृद्ध बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी और बहू बासमती देवी शामिल हैं। पुलिस ने दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बासमती का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करने गया है। फिलहाल गांव में पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

शराबी पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक, इस बात से था नाराज

डायन के शक में हत्या की-एसडीपीओ

घटना की सूचना पर देर रात पुलिस गांव में पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर गुमला थाना ले आयी। वहीं मृतका बासमती के दो बच्चों को भी पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। घटना के वक्त दोनों बच्चे सो रहे थे, इसलिए उनकी जान बच गयी। एसडीपीओ मनीष लाल ने कहा कि डायन होने के शक में ये घटना घटी है। हत्या के पीछे मृतक के रिश्तेदारों का हाथ है। देर रात दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version