Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिवसेना नेता के घर IT की तलाश जारी, अहम दस्तावेज़ बरामद

Prakashan Group

income tax raid

मुंबई। आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने शिवसेना (Shivsena) नेता यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के घर लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी तलाशी जारी रखी। पिछले 30 घंटे की छानबीन के बाद आईटी की टीम ने जाधव के घर से दो बैग कागजपत्र सहित डिजिटल सबूत बरामद किया है।

खबर लिखे जाने तक आईटी की टीम मुंबई नगर निगम में हुए घोटालों के बारे में यशवंत जाधव से पूछताछ कर रही थी।

नवाब मलिक के बाद शिवसेना नेता के घर आयकर विभाग का छापा

शिवसेना नेता व मुंबई नगरनिगम के स्थाई समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर आईटी की टीम शुक्रवार को सुबह छह बजे पहुंची थी। इसके बाद आईटी की टीम ने यशवंत जाधव के सहयोगी विजय लिंचारे, बेटे निखिल जाधव के निवास पर भी छापा मारा था और तलाशी ली थी।

आईटी की टीम यशवंत जाधव तथा उनके नजदीकी लोगों से 15 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में छानबीन कर रही है। आईटी टीम ने शनिवार सुबह तक छापेमारी का ब्योरा मीडिया को साझा नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण सबूत आईटी के हाथ लगे हैं।

पूर्व IPS के बेसमेंट में मिली लॉकर्स की खेप, IT की रेड में बरामद हुए इतने करोड़ रुपए

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने यशवंत जाधव पर फर्जी शेल कंपनी गठित कर 15 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित विभाग में की थी। इसी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने यशवंत जाधव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद यशवंत जाधव ने इसका जवाब आयकर विभाग को भेजा था। जाधव के जवाब से आयकर विभाग संतुष्ट नहीं हुआ था और शुक्रवार को सुबह से ही उनके घर पर जांच-पड़ताल कर रहा है।

Exit mobile version