• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IS 227 गैंग मेंबर शाइस्ता परवीन की तलाश में चला सर्च ऑपरेशन

Writer D by Writer D
20/04/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, कौशांबी, क्राइम
0
Shaista Parveen

Shaista Parveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। माफिया अतीक अहमद ब्रदर्स की हत्या (Atiq Murder) के बाद आईएस 227 गैंग की सदस्य शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की तलाश में कौशांबी पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। बुधवार को एएसपी के नेतृत्व में 3 सीओ, क्यूआरटी व कई थाने का पुलिस बल मूरतगंज ब्लॉक के पल्हना गंगा कछार में छापेमारी की कार्रवाई करने पहुंचा। पुलिस को इनपुट्स मिले थे कि माफिया अतीक की पत्नी शाहिस्ता व गैंग के अन्य सदस्य पल्हना गांव में किसी अज्ञात के यहां शरण लिए हुए हैं।

प्रयागराज में उमेश पाल व 2 पुलिस कर्मियों के हत्याकांड के बाद शुरू हुई कार्यवाही में धूमनगंज थाना के चकिया निवासी माफिया अतीक अहमद के गुर्गों में शूटर बेटे असद, शूटर गुलाम सहित विजय चौधरी, अरबान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गैंग लीडर अतीक अहमद व उसका भाई अशरफ अहमद शाहगंज थाना क्षेत्र के काल्विन अस्पताल गेट पर 3 हमलावरों के हाथों मौत के घाट उतारे जा चुके हैं।

आईएस 227 गैंग के फरार शूटरों में गुड्डू मुस्लिम, साबिर एवं अरबान सहित अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अब भी फरार है। फरार गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरबान पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। जबकि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है। उसे मौजूदा समय में गैंग की लीडर बताया जा रहा है।

बेटे असद को पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराया, तो पुलिस को उम्मीद थी कि शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल होने जरूर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर अतीक अहमद ब्रदर्स की हत्या के बाद अटकलें लगी थीं कि शाइस्ता परवीन अब तो जरूर बाहर आकर पति के जनाजे में शामिल होगी, लेकिन यह अटकलें भी झूठ साबित हुईं। शातिर शाइस्ता परवीन अब भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

कौशांबी पुलिस को बुधवार शाम कुछ इनपुट्स मिले, जिसके आधार पर माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन व अन्य फरार शूटर्स की तलाश में मूरतगंज ब्लॉक के पल्हना गांव गंगा कछार में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस को शक था कि अपराधी किसी अज्ञात के घर शरण लिए हुए हैं। पुलिस ने करीब 2 घंटे सर्च किया।ऑपरेशन में एडिशनल एसपी सहित तीन सर्किल अफसर, क्यूआरटी व कई थाने का पुलिस बल गांव के कई घर एवं गंगा के कछार में अपराधियों की तलाश में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे की मदद भी ली।

एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें घरों की तलाशी के साथ गंगा के कछार में छानबीन की गई। हालांकि कार्यवाही में पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह अपराधियों को पकड़ लेंगे। ऑपरेशन सर्च के दौरान ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई।

Tags: Kaushambi NewsShaista Parveenup news
Previous Post

सिलेंडर से लगी आग की चपेट में आई मां-बेटी, मौत

Next Post

अक्षय तृतीया पर करें इन में से कोई 3 काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

बरगद का पेड़ ना मिले तो इन विधि से करें वट सावित्री व्रत की पूजा, मिलेगा पूरा फल!

08/05/2026
nazar dosh
Main Slider

नजर दोष से जीवन में आ रही है रुकावटें, इन सरल उपायों से पाएं छुटकारा

08/05/2026
Next Post
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर करें इन में से कोई 3 काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

यह भी पढ़ें

Nasimuddin Siddiqui and Ram Achal Rajbhar

नसीमुद्दीन सिद्दीकी  और राम अचल राजभर की जमानत याचिका पर 22 जनवरी को सुनवाई

20/01/2021
Chulbul Pandey will soon be seen in your homes with the animated series

एनीमेटेड सीरीज के साथ जल्द आपके घरों में नज़र आएंगे चुलबुल पाण्डेय

30/05/2021

इस राज्य के 152 स्टेशन बनेंगे आदर्श रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version