• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए मार्केट से भी किया बैन

Writer D by Writer D
23/08/2024
in Main Slider, Business
0
anil ambani

anil ambani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

SEBI ने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) पर बड़ा एक्‍शन लिया है। मार्केट रेगुलेटरी ने अनिल अंबनी (Anil Ambani) और रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्‍य संस्‍थाओं को इक्विटी मार्केट से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। साथ ही 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सेबी ने इनपर कंपनी से फंड डायवर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है।

सेबी ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें 5 साल की अवधि के लिए किसी भी लिस्‍टेड कंपनी या बाजार नियामक के साथ रजिस्‍टर्ड किसी भी मध्यस्थ में डायरेक्‍टर या प्रमुख प्रबंधकीय पसनेल (KMP) के रूप में सिक्‍योरिटी मार्केट से जुड़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, मार्केट रेगुलेटर ने रिलायंस होम फाइनेंस को सिक्‍योरिटी मार्केट से छह महीने के लिए बैन कर दिया और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

किन 24 संस्‍थाओं पर लगा बैन

प्रतिबंधित 24 संस्थाओं में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व प्रमुख अधिकारी अमित बापना, रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर शाह शामिल हैं। नियामक ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये, बापना पर 27 करोड़ रुपये, सुधालकर पर 26 करोड़ रुपये और शाह पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट एलटी, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रत्येक पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सेबी ने अनिल अंबानी (Anil Ambani)  के खिलाफ क्‍या पाया?

अपने 222 पेजों के अंतिम आदेश में सेबी ने पाया कि अनिल अंबानी (Anil Ambani)  ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के प्रमुख मैनेजमेंट की मदद से, RHFL से फंड निकालने के लिए एक धोखाधड़ी योजना बनाई थी, जिसमें उसे अपने से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में दिखाया गया था। हालांकि RHFL के डायरेक्‍टर बोर्ड ने इस तरह के लोन देने की प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कॉर्पोरेट लोन की नियमित समीक्षा की थी, लेकिन कंपनी के मैनेजमेंट ने इन आदेशों की अनदेखी की।

मुश्किलों में घिरा क्रिकेट टीम का स्टार ऑलराउंडर प्लेयर, लगा हत्या का आरोप

सेबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अनिल अंबानी (Anil Ambani)  और कंपनी के मैनेजमेंट की ओर से धोखाधड़ी की योजना बनाई गई थी। आरएचएफएल के केएमपी द्वारा फंड की हेराफेरी की गई है और इस फंड को अयोग्‍य उधारकर्ताओं को लोन के रूप में दिया गया, जबकि ‘प्रमोटर से जुड़ी संस्थाओं’ के तौर पर दिखाया गया। अनिल अंबानी ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए ‘ADM ग्रुप के चेयरमैन’ के रूप में अपने पद और आरएचएफएल की होल्डिंग कंपनी में अपनी महत्वपूर्ण इनडायरेक्‍ट हिस्‍सेदारी का इस्तेमाल किया।

Tags: Anil AmbaniBusiness NewsBusiness news in hindisebi
Previous Post

UP Constable Exam: पेपर लीक की अफवाह फैलाने पर सपा नेता पर एफआईआर

Next Post

नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी UP नंबर की बस नदी में गिरी, 14 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Indian passenger bus falls into Marsyangdi river

नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी UP नंबर की बस नदी में गिरी, 14 की मौत

यह भी पढ़ें

सुबह खाली पेट इन खाद्य पदार्थों को खाने से करें परहेज

22/06/2021
ssc

एसएससी ने निकाली जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्ती

02/10/2020
CM Yogi met the injured devotees

घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version