Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आपसी रंजिश में युवक की चाकू से हत्या करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

arrested

arrested

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के पतौना गांव में चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी रंजिश के चलते बीते सोमवार को एक ही परिवार के लोगों ने आपसी विवाद हो गया था।

इस विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए एक टीम गठित की। मुख्य आरोपी धर्मवीर को मंगलवार ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि बुधवार को फरार चल रहे दूसरे आरोपी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पतौना गांव में पन्ना लाल के बेटे पारस और मूलचन्द के पुत्र धर्मवीर कुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम विवाद हो गया। विवाद के बीच धर्मवीर ने पारस को लाठी डंडे से पीटकर लहुलुहान करने के बाद चाकू से पेट पर हमला कर दिया। हमले में घायल पारस की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

डीएम का बड़ा फैसला, भीख मांगने वाली महिलाओं के गोद में मिला बच्चा तो होगा टेस्ट

पारस की मौत के बाद मृतक के पिता पन्ना लाल उर्फ लुकई की तहरीर पर मूलचन्द और उसके पुत्र धर्मवीर कुमार के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कराया था। जिसमे धर्मवीर को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कुमार ने बताया कि गैर इरातन हत्या के मुकदमे में नामजद कराए गए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। मृतक और आरोपी दोनों आपस में सगे रिश्तेदार हैं। नामजद कराए गए एक आरोपी धर्मवीर कुमार को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

निर्वतमान प्रधान पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

हत्या में प्रयुक्त डंडा और चाकू आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार को मूलचंद को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version