• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरे चरण का चुनाव कल, लोजपा ने बढ़ाई राजग की मुश्किलें

Desk by Desk
02/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भागलपुर। बिहार में दूसरे चरण में तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भागलपुर जिले की पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपने प्रत्याशी खड़े कर राजग की मुश्किलें बढ़ा दी है।

भागलपुर जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं और इनमें से चार भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती एवं बिहपुर पर महागठबंधन का कब्जा है वहीं शेष तीन नाथनगर,गोपालपुर तथा सुल्तानगंज में राजग ने पिछले चुनाव में अपना परचम लहराया था । प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को हुये चुनाव में सुल्तानगंज और कहलगांव सीट के लिए मतदान हो चुका है।

बिहार में कभी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का गढ़ माने जाने वाले पीरपैंती (सुरक्षित) सीट पर वर्ष 1972 से 1995 तक भाकपा के दिग्गज नेता अंबिका प्रसाद का कब्जा रहा। इसके बाद कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल(राजद) एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रत्याशी काबिज हुए। फिर, वर्ष 2015 के चुनाव में राजद के रामविलास पासवान ने भाजपा के ललन पासवान को करीब 32 हजार मतों से शिकस्त देकर इस सीट पर राजद का कब्जा कायम किया। इस बार भी दोनों प्रत्याशी फिर से मैदान में है लेकिन इस बार टिकट पाने से वंचित भाजपा के बागी पूर्व विधायक अमन कुमार निर्दलीय मैदान में कूदकर यहां के चुनावी संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने मे लगे हुए हैं। इससे राजग के ललन पासवान की मुश्किलें बढ़ गई है। इन तीन प्रत्याशी समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां कुल तीन लाख 33 हजार 888 मतदाता हैं।

शाही लीची के लिए मशहूर जिले में 5 सीटों पर त्रिकोणीय जंग, मतदान 3 को

मिनी राजस्थान के नाम से मशहूर भागलपुर सीट पर काबिज महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को टक्कर देने के लिए राजग की ओर से भाजपा के रोहित पांडेय को उतारा गया है। वहीं, दोनों के खिलाफ लोजपा ने उप महापौर राजेश वर्मा को खड़ा किया है। यहां से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा और लोजपा दोनों के प्रत्याशी नये चेहरे हैं और हाल के कुछ वर्षों से भागलपुर शहर में उन दोनों की गतिविधियों से जनता परिचित हुई है। यह सीट भाजपा की परम्परागत मानी जाती रही है। जनसंघ से जुड़े वर्तमान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। श्री चौबे के बक्सर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने जाने के बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के खिलाफ भाजपा ने उनके पुत्र अर्जित शाश्वत को उतारा था लेकिन भाजपा के ही विजय साह ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा। नतीजतन, भाजपा प्रत्याशी की हार हुई और विजय साह के कारण कांग्रेस के अजीत शर्मा ने दस हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।

राजग ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत को वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देकर नये चेहरे जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित पांडेय को मैदान में उतारा है लेकिन वैश्य बहुल भागलपुर सीट से किसी वैश्य नेता को इस बार भी प्रत्याशी नहीं बनाये जाने से नाराज भाजपा के पुराने कार्यकर्ता विजय साह एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में डटे हैं। इस तरह लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा एवं विजय साह के चुनाव लड़ने से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय की जीत के रास्ते में अवरोध देखा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के अजीत शर्मा को इसका फायदा हो सकता है। यहां कुल तीन लाख 32 हजार 961 मतदाता हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै और टाटा मोटर्स जैसे कंपनियों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

इधर बुनकर बहुल नाथनगर सीट पर कुल आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें राजग से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के निवर्तमान विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, राजद के नये प्रत्याशी अली अशरफ सिद्दीकी और लोजपा के अमर कुशवाहा मुख्य रूप से मैदान में हैं। यहां पर त्रिकोणीय संघर्ष जैसी स्थिति बनती दिख रही है। वर्ष 2015 के चुनाव में जदयू के अजय कुमार मंडल ने अपने प्रतिद्वंद्वी रालोसपा के अमर कुशवाहा को आठ हजार से अधिक मतों से हराया था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू विधायक अजय कुमार मंडल को भागलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में मोदी लहर में अजय मंडल ने राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को रिकाॅर्ड मतों के अंतर से हराकर संसद पहुंच गए।

श्री मंडल के सांसद बनने से रिक्त हुई नाथनगर सीट के लिए उसी वर्ष हुए उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल ने राजद की रबिया खातून को करीब पांच हजार मतों से हराकर जदयू की लाज बचाई थी क्योंकि इस दौरान अन्य सीटों पर हुए उप चुनाव में जदयू के प्रत्याशी हार गए थे। वर्ष 2020 के विधान सभा चुनाव में राजग ने एक बार फिर जदयू के निवर्तमान विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को मैदान में उतारा है। जदयू और राजद प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए लोजपा ने पुराने चेहरे अमर कुशवाहा पर भरोसा जताया है, जो यहां की लडाई को त्रिकोणीय बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यहां कुल मतदाता की संख्या तीन लाख, 25 हजार 18 है।

प्रियंका का बीजेपी पर तंज, बोली- पूंजीपति मित्र को दिया एयरपोर्ट का दिवाली गिफ्ट

दूसरी ओर गंगा नदी के पार गोपालपुर विधानसभा सीट पर काबिज जदयू प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल चौथी बार विधायक बनने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। वहीं, राजद ने उनके खिलाफ नये चेहरे शैलेश कुमार को मैदान में उतारा है जबकि लोजपा ने भाजपा के दिग्गज नेता सुरेश भगत को प्रत्याशी बनाकर यहां के संघर्ष को त्रिकोणीय बना दिया है। जदयू प्रत्याशी श्री मंडल वर्ष 2005 से लगातार तीन बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में श्री मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनिल यादव को पांच हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भगत करीब छह हजार वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर थे। उस समय जदयू के साथ राजद का गठबंधन था। लेकिन इस बार वैसी स्थिति नहीं है और अब जदयू को भाजपा का साथ है। लोजपा ने श्री भगत को खड़ा कर राजग के गोपाल मंडल की बैचेनी बढ़ा दी है क्योंकि लोजपा प्रत्याशी श्री भगत के कारण भाजपा के वैश्य वोटर के साथ साथ पासवान समेत अन्य दलित मतदाताओं का मोह राजग से भंग हो सकता है। यहां कुल दो लाख 69 हजार 407 मतदाता हैं।

इसी तरह बिहपुर विधानसभा सीट पर राजग की ओर से भाजपा के इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार और राजद की ओर से निवर्तमान विधायक वर्षा रानी के स्थान पर उम्मीदवार बनाए गए उनके पति एवं पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के बीच आमने-सामने की टक्कर है। बिहपुर भाजपा की परम्परागत सीट मानी जाती है और इस बार भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेन्द्र अपनी हार का बदला लेने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में राजद की वर्षा रानी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के इंजीनियर शैलेंद्र को बारह हजार से अधिक मतों से हराकर विधानसभा पहुंची थी। यहां मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख 58 हजार 454 है।

बहरहाल, भागलपुर जिले की इन पांच सीटों पर राजग, महागठबंधन और लोजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, राजग के कुछ प्रत्याशी भीतरघात की आशंका से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। मतदान का समय बिल्कुल नजदीक आने के बावजूद मतदाताओं की चुप्पी से भी प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ी हुई है।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Latest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

मनरेगा के तहत बस्ती में 1102 श्रमिकों को मिला 1 लाख 11 हजार 200 दिन का रोजगार

Next Post

ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का किया उद्घाटन

10/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
Parashurama Jayanti
Main Slider

परशुराम जयंती के दिन करें इन मंत्रो का जाप, जीवन में बढ़ा जाएंगी खुशियां

10/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर इस रंग के पहने कपड़े, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

10/04/2026
Next Post
Truck Car Accident

ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

यह भी पढ़ें

रविवार को नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

31/01/2021
Pitru Paksha

पितरों को नहीं करना चाहते हैं नाराज, तो भूलकर भी इन कामों को न करें

18/09/2024
murder

घरेलू कलह में पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version