Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अफगानिस्तान के कंधार में सुरक्षा बलों ने 74 आतंकवादियों को मार गिराया

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने 74 आतंकवादियों को मार गिराया Security forces killed 74 militants in Afghanistan

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने 74 आतंकवादियों को मार गिराया

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सुरक्षा बलों ने 74 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी रविवार को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि कंधार प्रांत के झेरिया, डांड, पंजवा, अरघानदाब जिले में शनिवार को 74 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। 15 अन्य घायल हुए हैं।

मनीष पॉल का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

मंत्रालय ने बताया कि सेना के ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहे आतंकवादियों पर जवानों ने हमला किया इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। मंत्रालय ने बताया कि जवानों ने आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है।

Exit mobile version