Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्‍सली ढेर

Sukma Naxalites Encounter

Sukma Naxalites Encounter

बीजापुर। नक्‍सली (Naxalites) उन्‍मूलन के छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित गंगालुर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे।

इसी दौरान थाना क्षेत्र के नेंड्रा कोरचोली के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का नक्‍सलियों ( Naxalites)  से सामना हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को देखकर नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि सात नक्‍सली घायल हो गए हैं।

इधर, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन नक्सलियों ( Naxalites) मारे जाने व घायलों की संख्या की जानकारी नहीं की है। एसपी जितेंद्र यादव का कहना है मुठभेड़ अभी चल रही है।

जानकारी के अनुसार नेंड्रा-कोरचोली के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गंगालूर थाना से डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बस्तर फाइटर व सीएएफ के जवानों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। नक्सली पुलिस को देख फायरिंग करने पर पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सुकमा में पांच महिलाओं समेत बीस नक्सलियों ने किया समर्पण

अपुष्ट खबरें है कि इस मुठभेड़ में नक्सली कमजोर पड़ते देख भाग खड़े हुए है। मुठभेड़ स्थल पर पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि 4-5 नक्सली ढेर हुए है। घायलों की संख्या भी 6-7 बताई जा रही है। नक्सलियों के शव के साथ इंसास, एलएमजी और एके-47 रायफल जैसे आटोमैटिक हथियार जवानों ने बरामद किया है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस पार्टी वापस लौटने पर ही सही जानकारी मिल सकती है। मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने के संबंध में एसपी ने बताया अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। इसकी सही जानकारी ली जा रही है। हमारे पास भी कंफर्म सूचना नहीं मिली है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने पर दी जायेगी।

Exit mobile version