• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाबलों ने मस्जिद को बचाया, पांच आतंकवादियों का किया सफाया

Writer D by Writer D
10/04/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Encounter in Shopian

Encounter in Shopian

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शोपियां की एक मस्जिद में आतंकवादी घुस गए और उसके बाहर सुरक्षा बल और चिंतित स्थानीय लोग जमा हो गए। कश्मीर के शोपियां शहर की स्थिति विस्फोटक थी और चुनौती यह थी कि धार्मिक स्थल को बचाते हुए आतंकवादियों को ढेर किया जाए और इस  मिशन को अंजाम दिया गया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस अशांत शहर में 20 साल से अधिक समय में पहली बार पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस बीच दहशतगर्दों के माता-पिता और इलाके के प्रतिष्ठित नागरिकों ने करीब 17 बार उनसे आत्मसमर्पण की अपील की।  उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की दोपहर को माहौल तनावपूर्ण हो गया और लाउडस्पीकर से जामा मस्जिद के अंदर घुसे आतंकवादियों से उनके माता पिता, नागरिक और सेना के कर्मी लगातार अपील कर रहे थे।

भारत-चीन के बीच 11वें दौर की वार्ता, पूर्वी लद्दाख के बाकी क्षेत्रों से सैनिक हटाने पर जोर

अधिकारियों ने बताया कि दहशतगर्दों से बातचीत करने के लिए कुछ लोगों को मस्जिद में भेजा गया ताकि वे शांतिपूर्ण तरीके से बाहर आ जाएं। जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो आखिरकार, शुक्रवार दोपहर को, प्रतिबंधित संगठन अंसार गजवतुल हिंद के पांच में से अंतिम आतंकी को मार गिराया गया और मस्जिद को न्यूनतम नुकसान हुआ।

अंसार गजवतुल हिंद, जैश-ए-मोहम्मद का मुखौटा संगठन है। घटना के बारे में अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के आत्मसमर्पण से इनकार करने पर 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बल अडिग रहे और मस्जिद के पास तक पहुंच गए।

रोडवेज बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

दक्षिण और मध्य कश्मीर में आतंकवाद से निपटने वाली विक्टर फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रश्मि बाली ने कहा,  हमारी मुख्य चिंता आतंकवादियों को ढेर करते हुए मस्जिद की पवित्रता को बनाए रखने की थी। इससे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों से निपटने के दौरान हमारे सैनिकों को काफी खतरा था।

उन्होंने कहा कि संदेश दृढ़ था कि राज्य के खिलाफ हथियार उठाना कोई विकल्प नहीं है और इस पर वाजिब प्रतिक्रिया दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के मस्जिद में छुपे होने की सूचना पर बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को करीब एक बजे दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली गई और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Tags: crime newsfive terrorists killedNational news
Previous Post

भारत-चीन के बीच 11वें दौर की वार्ता, पूर्वी लद्दाख के बाकी क्षेत्रों से सैनिक हटाने पर जोर

Next Post

IPL 2021: शिखर का चमका बल्ला, दिल्ली ने चेन्नई को रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
Anand Bardhan
राजनीति

स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

26/02/2026
Sunetra Pawar
राजनीति

महाराष्ट्र की राजनीति ने लिया नया मोड़, सुनेत्रा पवार को मिली NCP की जिम्मेदारी

26/02/2026
Next Post
IPL 2021

IPL 2021: शिखर का चमका बल्ला, दिल्ली ने चेन्नई को रौंदा

यह भी पढ़ें

apple

इस फल का सेवन बीमारियों को रखेगा दूर

20/02/2026
राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर निर्माण में एक नई बाधा, भरतपुर में अयोध्या आ रहे है 25 ट्रक पत्थर जब्त

14/09/2020
Memes

Year Ender 2023: भूपेंद्र जोगी से लेकर लप्पू सा सचिन, इस साल ये मीम हुए वायरल

21/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version