Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देखें केकड़े ने कैसे लगाया सिगरेट का कश, नहीं रोक पाएंगे हंसी

Crab Smoking Viral Video

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में आदमी तो आदमी जलीय और स्थलीय जीव केंकड़ा भी धूम्रपान करने में व्यस्त है। इसके लिए इंसान जिम्मेवार है और इस तरह के व्यवहार से एक दिन पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो सकता है। इस बारे में लोगों को जरूर सोचना चाहिए।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ लड़के (बैकग्राउंड में) धूम्रपान कर रहे हैं। इसके बाद लड़के सिगरेट के अवशेष को ज़मीन पर फेंक देते हैं। उस समय केंकड़ा उधर से गुजर रहा होता है कि तभी उसकी नजर सिगरेट पर पड़ती है। हालांकि, उसे बिल्कुल नहीं पता है कि यह चीज क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या है? वह अपने स्वभाव के अनुसार, उस अवशेष को वह अपने पंजे से पकड़ कर खाने की कोशिश करता है। इस क्रम में सिगरेट के अवशेष से धुंआ निकलने लगता है। यह जान केंकड़ा थोड़ा और रिलैक्स हो जाता है। इसके बाद फिर वह अपने पंजे के सहारे सिगरेट का कश लगाता है। यह देख लड़के हंसने लगते हैं, जिसकी आवाज साफ़ सुनाई दे रही है।

Exit mobile version