Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CBSE 12वीं के केमेस्ट्री का यहां देखें सैंपल पेपर, रणनीति के साथ करें तैयारी

cbse 12th class sample paper

cbse 12th class sample paper

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 7 जून को खत्म होंगी। डेटशीट जारी करने के साथ ही बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं।

सैंपल पेपर के जरिए छात्रों के पेपर पैटर्न समझने में आसानी होगी। स्टूडेंट्स इन सैंपल पेपर की मदद से तैयारी कर बोर्ड परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं क्लास के केमेस्ट्री का पेपर 18 मई को आयोजित किया जाएगा। देखिए सीबीएसई 12वीं क्लास के केमेस्ट्री का सैंपल पेपर-

बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, सीबीएसई 12वीं के केमेस्ट्री पेपर को कुल चार सेक्शन ए, बी, सी और डी में बांटा जाएगा। प्रश्नपत्र में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्नों का हल करना अनिवार्य होगा। सेक्शन ए में प्रश्न नंबर 1 से 16 तक ऑब्जेक्टिव टाइप सेक्शन शामिल होंगे। प्रश्न नंबर 1 और 2 पैसेज टाइप प्रश्न होंगे और यह सभी 4 अंक के होंगे। जबकि प्रश्न 3-16 तक सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे।

MSP था, MSP है और MSP रहेगा…. खत्म कीजिए आंदोलन : मोदी

सेक्शन बी में 17 से 25 तक नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी प्रश्न 2 अंक के होंगे। सेक्शन सी में 26-30 तक शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन शामिल होंगे। यह सभी 3 अंक के प्रश्न होंगे। सेक्शन डी में कुल 31-33 तक के प्रश्न लॉन्ग आंसर टाइप क्वेश्चन 5 अंक के पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में छात्रों को कोई भी च्वॉइस नहीं दी जाएगी। हालांकि इंटरनल च्वॉइस दी जाएगी। परीक्षा हॉल में छात्रों को कैलकुलेटर आदि का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्नपत्र कुल 70 अंक का होगा और छात्रों को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट का एग्जाम 10.30 बजे से 01.30 बजे तक चलेगा और दोपहर की शिफ्ट का एग्जाम ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक चलेगा। सुबह की शिफ्ट के लगाए गए स्कूल स्टाफ को दोपहर की शिफ्ट में नहीं लगाया जाएगा।

Exit mobile version