Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन से गूंजेगी शहनाइयां, देखें विवाह मुहूर्त लिस्ट

Marriage

Marriage

होली के बाद खरमास प्रारंभ हो गए थे। खरमास के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। अब जल्द ही खरमास खत्म होने वाले है, जिससे फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। खरमास को मलमास भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जब तक सूर्य मीन राशि में विराजमान रहते हैं, तब तक शुभ कार्यों की मनाही होती है। अब जल्द ही सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शुभ कार्य प्रारंभ होंगे। जानें अप्रैल में खरमास कब समाप्त होगा।

खरमास 2025 समाप्ति तिथि:

खरमास 14 मार्च 2025 को प्रारंभ हुए थे और 14 अप्रैल 2025 को समाप्त होंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

शुरू होंगे शुभ कार्य:

14 अप्रैल 2025 को सूर्य के मेष राशि में जाते ही शादी-ब्याह, नामकरण, सगाई, गृहप्रवेश जैसे संस्कार का फिर से आयोजन होने लगेगा।

अप्रैल विवाह (Marriage) मुहूर्त 2025:

ज्योतिष गणना के अनुसार, अप्रैल में कुछ तारीखों को शादी-ब्याह के लिए शुभ माना जा रहा है। जिनमें 14 अप्रैल, 16 अप्रैल, 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल जैसी शुभ तारीखें शामिल हैं।

जून के बाद फिर शादियों (Marriage) पर लगेगी रोक-

जून के बाद शुभ कार्य जैसे शादी-ब्याह (Marriage) के लिए नवंबर का इंतजार करना होगा। इस साल 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस समय को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्यं की मनाही होती है। जब देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं, तब फिर से मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 01 नवंबर 2025 को है।

Exit mobile version