Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जाने रास्ते में झाड़ू दिखना शुभ या अशुभ

Dhanteras

broom

हिंदू धर्म में झाड़ू (Broom) को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। झाड़ू को इस्तेमाल करने से लेकर उसके रखने तक कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, झाड़ू घर में साफ-सफाई में उपयोग की जाती है। कहा जाता है कि ये घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। आइए, जानते हैं झाड़ू से जुड़े वे नियम कौन-से हैं, जिनका व्यक्ति को हमेशा पालन करना चाहिए।

रास्ते में झाड़ू (Broom)  दिखना

किसी के आने या जाने के समय झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति घर से निकल जाए और उसे रास्ते में झाड़ू दिख जाए तो यह अशुभ माना जाता है। इस तरह झाड़ू का दिखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे व्यक्ति जो भी काम करने जा रहा होता है, उसमें विफलता हासिल हो सकती है।

इस समय लगाएं झाड़ू (Broom) 

सुबह के समय झाड़ू लगाना उत्तम माना जाता है। इस समय घर में झाड़ू लगाने से सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। घर में चार पहर झाड़ू लगाने को सही माना गया है।

इस समय न करें झाड़ू (Broom) का प्रयोग

शाम के समय घर में झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। ऐसे में आपके घर आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।

Exit mobile version