Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामविलास पासवान का शव देख फूट-फूटकर रोई पहली पत्नी राजकुमारी देवी

रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी Ram Vilas Paswan first wife rajkumari Devi

रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी

 

पटना। दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की तादाद में लोग उनके आवास पहुंचे। वहीं सुबह-सुबह रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी भी अपने गांव से अंतिम दर्शन को पटना स्थित आवास पहुंचीं। आंसुओं से भरी आंखों के साथ जैसे ही वह पहुंची तो शव देखकर जार-बेजार होकर रोने लगीं। इस मौके पर चिराग पासवान सहित परिवार के तमाम लोगों मौजूद थे।

बता दें कि राजकुमारी की शादी महज 13 साल की उम्र में रामविलास पासवान से हुई थी। उस समय रामविलास पासवान 14 साल के थे। 1967 में एमएलए बनने के बाद राजकुमारी देवी, रामविलास पासवान के साथ आर ब्लॉक स्थित एमएलए फ्लैट में रहीं। फिर रामविलास पासवान एमपी बन गए। सालों तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन फिर सब बदल गया। उनकी बेटी आशा पासवान 7 साल की थीं तभी से रामविलास पासवान ने इस परिवार से नाता तोड़ लिया था।

गौरतलब है कि रामविलास पासवान की पहली शादी 1960 में खगड़िया की ही रहने वाली राजकुमारी देवी से हुई थी। इसके बाद1981 में राजकुमारी देवी को तलाक देने की बात उन्होंने खुद कही थी। इसके बाद 1983 में पासवान ने रीना शर्मा से दूसरा विवाह किया। जिनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा चिराग पासवान लोजपा के अध्यक्ष हैं और जमुई से सांसद हैं।

बिहार चुनाव : रामविलास पासवान के निधन से इन 5 जिलों में बिगाड़ सकता है जेडीयू का चुनावी खेल

राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव में ही रहती हैं। जब से उन्हें पासवान के निधन की जानकारी मिली है लगातार गमगीन हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया था।

दरअसल बीते कुछ महीनों से रामविलास पासवान की सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी और दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनके दिल का ऑपरेशन 3 अक्टूबर को देर रात किया गया था। वह 24 अगस्त के बाद से ही लगातार परेशानी में थे। पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे।

Exit mobile version