Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सूर्यास्त के समय इन चीजों का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आगमन होता है संकेत

Sunset

sunset

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। जिस पर भी मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वह हमेशा सुख-समृद्धि के साथ अपना जीवन व्यतीत करता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वहीं, शास्त्रों में कुछ ऐसे शुभ संकेतों के बारे में बताया गया है, जो धन प्राप्ति और मां लक्ष्मी के आगमन के पूर्व मिलते हैं। इसमें कुछ संकेत ऐसे हैं, जिनका सूर्यास्त (Sunset) के समय या उसके बाद मिलना काफी शुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं कि वे संकेत कौन-से हैं।

तीन छिपकलियां दिखना

सूर्यास्त (Sunset) के समय घर में यदि एक साथ 3 छिपकली दिखाई दे, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। साथ ही आपको खूब सारा पैसा मिलने वाला है और आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।

काली चींटियां दिखना

यदि सूर्यास्त (Sunset) के बाद घर में अचानक कई सारी काली चीटियां दिखाई दें तो यह बहुत शुभ संकेत होता है। काली चींटियों का झुंड दिखना, इस बात का संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ऐसे में उन काली चीटियों को आटा और शक्कर जरूर खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

चिड़िया का घोंसला

यदि आपके घर में चिड़िया आकर घोंसला बना ले तो यह शुभ संकेत होता है। भाग्यशाली लोगों के यहां ही चिड़िया आकर घोंसला बनाती है। ऐसे घर में हमेशा सुख-समृद्धि रहती है और धन की आवक बढ़ती ही जाती है।

सपने में इन चीजों का दिखना

यदि आपको सपने में छिपकली, झाड़ू और उल्लू दिखाई दे तो यह बेहद शुभ संकेत होता है। ऐसे सपने आना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपनों को बहुत शुभ माना जाता है।

Exit mobile version