Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाएं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Seema Haider

Seema Haider

नोएडा। पाकिस्तान (Pakistan) से भारत अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से आई सीमा हैदर मीडिया (Seema Haider) सनसनी बनी हुई हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन उनसे जुड़ी खबरें मीडिया में हेडलाइन न बनती हो। सीमा अपने बयानों और गतिविधियों से लगातार मीडिया को आकर्षित कर रही हैं।

अब उन्होंने अपने भारतीय पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ तिरंगा फहराया है। बता दें कि मौका था हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) का, रविवार को सीमा भी अपने पति के साथ इसमें शामिल हुईं। इस दौरान सीमा हैदर (Seema Haider)  का जो गेटअप था, वो भी आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा थीम की साड़ी पहने सीमा ने अपने माथे पर ‘जय माता दी’ की चुनरी भी बांध रखी थी। वो यहीं नहीं रूकीं वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ उसने भारत माता के जयकारे लगाए।

इस किरदार में नजर आएंगी सीमा हैदर नजर, ये होगा मूवी का नाम

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर (Seema Haider) का भारतीय झंडा फहराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो का वो हिस्सा सबसे अधिक चर्चाओं में है, जिसमें वह तिरंगे थीम की साड़ी पहनकर भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद (Pakistan Murdabad) के नारे जोर-जोर से लगा रही हैं।

वीडियो में दिख रही सीमा को देखकर ये कहना मुश्किल है कि ये वही महिला जिसने चंद महीने पहले एक अनजान मुल्क में कदम रखा है। अपने प्रेमी के खातिर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर पूरी तरह से सनातन संस्कृति में रची-बसी नजर आ रही हैं।

Exit mobile version