Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीमा हैदर पांचवीं बार बनेंगी मां, इस दिन देंगी सचिन के बच्चे को जन्म

Seema Haider

Seema Haider

नोएडा। सीमा हैदर (Seema Haider)और सचिन की PUBG से शुरू हुई प्रेम कहानी से तो आज पूरा देश वाकिफ है। ये प्रेम कहानी उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गई, जब चार बच्चों की मां सीमा अपने प्रेमी को पाने की चाहत में बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से हिन्दुस्तान चली आई।

पाकिस्तानी भाभी के नाम से फेमस सीमा हैदर (Seema Haider) की प्रेग्नेंसी की खबरें यूं तो कई बार सामने आईं। लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। इस बार सीमा ने खुद दो सबूत दिखाते हुए अपनी प्रेग्नेंसी (Seema Haider Pregnant) की खबर के बारे में खुलासा किया है। जी हां, सीमा हैदर सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। फरवरी में वो सचिन (Sachin Meena) के बच्चे को जन्म देंगी।

सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर खुद इस बारे में बताया। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया। प्रेग्नेंसी किट को दिखाते हुए उन्होंने कहा- मैं 7 महीने की प्रेग्नेंट हूं। जल्द ही हमारे घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। सीमा ने सबूत के तौर पर बेबी बंप भी दिखाया। साथ ही कहा- ताकि बच्चे को बुरी नजर न लग जाए, इसलिए हमनें अब तक यह बात छुपाकर रखी थी। हम चाहते थे कि जब सबकुछ OK होगा, तभी हम इसकी घोषणा करेंगे।

इसी साल मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई सीमा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहती हैं। साथ में उसके चार बच्चे भी रहते हैं, जो कि सीमा के पहले पति के हैं। अवैध रूप से भारत आने की वजह से जुलाई में गिरफ्तार की गई सीमा फिलहाल जमानत पर है। वह अभी भी पुलिस जांच के दायरे में है। दूसरी तरफ उसने राष्ट्रपति के सामने भारतीय नागरिकता के लिए याचिका भी लगा रखी है।

सीमा हैदर (Seema Haider) का खुलासा

इस बीच अब सीमा ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि वह एक बार फिर मां बनने जा रही है। उसने बताया है कि उसका सातवां महीना शुरू हो चुका है। वीडियो में सीमा ने कहा- आज तक मैंने इस बात का खुलासा नहीं किया था क्योंकि बुरी नजर वाले भी तो कई दुश्मन है, लेकिन हमें उनकी परवाह नहीं। हम खुद चाहते थे कि इसकी घोषणा तब करें जब सबकुछ ओके हो। अब छोटा सचिन, छोटा मुन्ना या मुन्नी आएंगे।

संसद धक्कामुक्की कांड: चार दिन बाद BJP सांसदों को RML अस्पताल से मिली छुट्टी

सीमा ने बताया कि शुरुआत में तीन महीने उसकी तबीयत थोड़ी खराब रहती थी। लेकिन अब सबकुछ ठीक है। सीमा और सचिन यह गुड न्यूज शेयर करते हुए बेहद खुश नजर आए।

Exit mobile version