• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस किरदार में नजर आएंगी सीमा हैदर नजर, ये होगा मूवी का नाम

Writer D by Writer D
02/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा, मनोरंजन
0
Seema Haider

Seema Haider, Sachin Meena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रहीं पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर (Seema Haider ) की बड़े पर्दे पर एंट्री होने वाली है। फिल्म का नाम और उनका रोल फाइनल हो चुका है। फिल्म राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही है। मूवी का नाम A Tailor Murder Story है। इसमें सीमा RAW एजेंट का किरदार निभाएंगी। फिल्म को डायरेक्ट जयंत सिन्हा और भारत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया है। Jani Firefox प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ये फिल्म बनेगी। फिल्म निर्माता अमित जानी ने बुधवार को सीमा हैदर से मुलाकात की और उन्हें शाल पहनाया।

बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर (Seema Haider ) भारतीय शख्स सचिन मीणा से इश्क करने के बाद ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। सीमा और सचिन को मोबाइल पर PUBG खेलने के दौरान प्यार हुआ था। साल 2020 में दोनों के दिल मिले और इस साल जुलाई में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अवैध रूप में भारत में प्रवेश की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

सीमा हैदर (Seema Haider ) और सचिन (Sachin Meena) ने कहा था कि उन दोनों के खिलाफ चल रही जांच के कारण उन्हें कोई काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके परिवार पर अत्यधिक वित्तीय तनाव पैदा हो गया है। दोनों की स्थिति सुनकर मुंबई के निर्माता अमित जानी आगे आए और उनके परिवार की मदद करने के प्रयास में सीमा हैदर को अपनी फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की। अमित जानी नूपुर शर्मा विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं।

फिल्मों के बाद अब सीमा हैदर-सचिन को मिला नौकरी का ऑफर, कारोबारी 6-6 लाख का पैकेज देने को तैयार

अमित जानी ने कहा था कि वह सीमा हैदर के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के तरीके का समर्थन नहीं करते हैं। वह दंपति की वित्तीय स्थिति से अवगत हैं और इसलिए, उन्होंने अपनी आने वाली किसी भी फिल्म में पाकिस्तानी महिला को एक भूमिका की पेशकश की है।

कन्हैया लाल हत्याकांड के बारे में जानिए

पिछले साल 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल नाम के दर्जी की हत्या कर दी गई थी। दुकान में घुसकर उनकी निर्मम हत्या की गई थी। इस हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना को अंजाम देने वाले गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी जेल में है।

Tags: sachin meenaSeema Haiderseema haider pakistan
Previous Post

कपकोट में नर्सिंग कॉलेज खोलने सहित अन्य घोषणाओं को मिली स्वीकृति

Next Post

GST बैठक में बड़ा फैसला, ऑनलाइन गेम्स, कैसिनो पर 1 अक्टूबर से लग सकता है 28% टैक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
GST

GST बैठक में बड़ा फैसला, ऑनलाइन गेम्स, कैसिनो पर 1 अक्टूबर से लग सकता है 28% टैक्स

यह भी पढ़ें

UP Foundation Day

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की भव्य कार्यक्रम की शुरुआत

24/01/2025
Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, पोस्ट की हॉस्पिटल वाली फोटो

03/12/2022
ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, हर विघ्न-बाधा होगी दूर

27/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version