Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आत्म निर्भर भारत से होगा दुनिया का कल्याण : पीएम मोदी

पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का भाषण भारत के 130 करोड़ भारतीयों की संकल्प शक्ति को प्रदर्शित करता है। विकट और विपरीत काल में भी ये देश किस प्रकार से अपना रास्ता चुनता है, रास्ता तय करता है। इसी रास्ते पर चलते हुए सफलता प्राप्त करता है, ये सब राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में कही। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान जवाब देते आजादी का 75वां साल गर्व का साल होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने हम मजबूती से खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी भ्रम को तोड़कर आगे बढ़ा है।

पीएम ने कहा कि देश जब आजाद हुआ, जो आखिरी ब्रिटिश कमांडर थे। वह आखिरी तक यही कहते थे कि भारत कई देशों का महाद्वीप है। इसे कोई भी एक राष्ट्र नहीं बना पाएगा। लेकिन भारतवासियों ने इस आशंका को तोड़ा। विश्व के लिए आज हम आशा की किरण बनकर खड़े हुए हैं।

दुनिया ने जिस तरह के संकट को झेला है, दुनिया इस पर सोचने को मजबूर हुई है। ऐसे में भारत अकेले अलग नहीं रह सकता है। दुनिया की रेस में भारत को खुद को आगे बढ़ना होगा, उसे आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। भारत को एक मजबूत प्लेयर के तौर पर उभरना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह संतोष का विषय है कि कोरोना को लेकर जो भयावह परिणाम लगाए गए थे, ऐसे में यह 130 करोड़ लोगों का समर्पण आज हमें बचा कर रखा है। इसका श्रेय 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों को जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि हर राष्ट्र का एक मिशन होता है, एक नियति होती है जिसे वह प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भारत ने न सिर्फ अपने आपको संभाला बल्कि दुनिया को संभालने में मदद की है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा मे एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आगे कहा कि हमारी रगों में लोकतंत्र बसा हुआ है। विविधता के बावजूद हमारा एक लक्ष्य है।

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान की कृपा रही कि दुनिया हिली लेकिन हम बच गए हैं। उन्होंने कहा कि हम खुद को कोसकर बैठे हुए नहीं रह सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डॉक्टर और नर्स भगवान का ही रूप है। एंबुलेंस का ड्राइवर भगवान का रूप बनकर आया है। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से दुनिया को कल्याण होगा।

Exit mobile version