• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव

Writer D by Writer D
06/02/2023
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market) पर भी नजर आ रहा है। घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए कारोबार की शुरुआत से ही लगातार दबाव में बना हुआ है। बाजार में बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प और एक्सिस बैंक के शेयर 2.39 प्रतिशत से लेकर 1.07 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी इंटरप्राइजेज, डिवीज लेबोरेट्रीज, आयशर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर 5.77 प्रतिशत से लेकर 1.87 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 1,940 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,100 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 840 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 21 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने भी आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 5.33 अंक की मामूली बढ़त के साथ 60,847.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरकर 60,438.14 अंक तक पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, जिससे इसकी स्थिति में कुछ देर के लिए मामूली सुधार भी हुआ। लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स हरे निशान तक नहीं पहुंच सका। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 206.94 अंक की कमजोरी के साथ 60,634.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी पर भी आज शुरुआती कारोबार से ही दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। ये सूचकांक 35.50 अंक टूट कर 17,818.55 अंक के स्तर पर खुला। बिकवाली के दबाव की वजह से शुरुआती कारोबार में निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई। पहले 20 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक 140 अंक से ज्यादा गिरकर 17,712.75 अंक तक पहुंच गया।

SUV को पछाड़ ये छोटी फैमली कार बनी नंबर 1, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

हालांकि इस गिरावट के बाद बाजार में शुरू हुई खरीदारी से निफ्टी को भी कुछ सहारा मिलता नजर आया। लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक ज्यादा रिकवरी करने में सफल नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 81.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,772.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 56.92 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,898.80 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 14.40 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,868.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 909.64 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,841.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 243.65 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,854.05 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

BJP के पूर्व नेता अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने ली शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 140 अंक उछला

14/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 138 अंक उछला

13/05/2026
Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Next Post
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने ली शपथ

यह भी पढ़ें

bijli bill

राजस्थान के एक निवासी को आया अरबों का बिजली बिल, उड़े होश

12/01/2021
Mahant Swami Anand Giri

महंत महेंद्र केस: आनंद गिरि सहित तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

31/10/2021
president ramnath kovid

राष्ट्रपति कोविंद को AIIMS शिफ्ट किया गया, मंगलवार को हो सकती है बाईपास

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version