Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज से छठ की शुरुआत, नहाय-खाय पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं

Chhath Puja

Chhath Puja

छठ (Chhath) हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राचीन पर्व है, जिसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। यह महापर्व सूर्य देव और छठी मैया यानी षष्ठी देवी को समर्पित होता है। छठ पूजा की विशिष्टता इसके आस्था, श्रद्धा, संयम और समर्पण की परंपराओं में निहित है। साल 2025 में छठ पर्व 25 अक्टूबर, शनिवार से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होती है। इस दिन व्रती महिलाएं और परिवार कद्दू भात का सात्विक भोग ग्रहण कर व्रत का आरंभ करते हैं। छठ नहाय-खाय के शुभ अवसर पर आप अपने परिवार, सगे-संबंधी और मित्रों को छठ (Chhath) पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहाँ कुछ बेहतरीन संदेश और मैसेज दिए जा रहे हैं:

छठ (Chhath) पर्व के संदेश और शुभकामनाएं:

छठ का पर्व आया,
अपने साथ खुशियों का उजियारा लाया।
सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।

सात घोड़ों के रथ पर सवार,
भगवान सूर्य आएं आपके द्वार।
किरनों से भरे आपका संसार,
नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।

छठ (Chhath) पर्व सबके जीवन में खुशियां लाए,
सबके घर को सुख-संपन्नता और यश से भर दे।
नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।

पल-पल सुनहरे फूल खिले,
कभी ना हो कांटो से सामना।
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी,
छठ पर हमारी यही शुभकामना।
नहाय-खाय की शुभकामनाएं 2025।

कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात।
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद।
छठ नहाय-खाय 2025 की शुभकामनाएं।

जब चिड़िया बाग में चहचहाती है,
छठ मैया तब प्यार बरसाती है।
सबके जीवन में खुशियां भर जाती हैं,
छठ पूजा (Chhath Puja) की हार्दिक शुभकामनाएं।

Exit mobile version