Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

कैलाश सारंग

कैलाश सारंग का निधन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। दिन में लगभग तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्री सारंग के पुत्र एवं राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि उन्होंने तीन बजे अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह कल सुबह विमान द्वारा मुंबई से भोपाल लायी जाएगी।

हरदोई: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, बैंक मैनेजर समेत पांच घायल

लगभग 80 वर्षीय श्री सारंग काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। भोपाल में भी लंबे समय तक उनका इलाज चला। बेहतर इलाज के लिए हाल ही में उन्हें मुंबई ले जाया गया था। कल अपरान्ह यहां उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने श्री सारंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने श्री सारंग के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जनसेवा को जीवन भर अपनाने वाले श्री सारंग समर्पित समाज सेवी थे। उनकी संगठन क्षमता अद्भुत थी। उन्होंने लाखों समाजसेवक तैयार किए। वे अपनी युक्ति और बुद्धि से निरंतर प्रयत्न करते हुए किसी भी संगठन को नई शक्ति प्रदान करते थे। वे एक लेखक कवि और पत्रकार भी थे। भोपाल उनके बिना अधूरा हो गया है।

पत्रकार की संदिग्ध मौत के मामले में सीएम योगी की कार्रवाई, दरोगा समेत दो निलंबित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री सारंग का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने सदैव दुविधा से निकालने में सभी को सहयोग किया। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भरना मुश्किल होगा। श्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से श्री सारंग को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोकाकुल सारंग परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।

श्री चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह मुंबई से स्वर्गीय श्री सारंग का पार्थिव शरीर विमान द्वारा भोपाल लाया जाएगा, तत्पश्चात आमजन के दर्शनार्थ उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। अपरान्ह 4:00 बजे पूरे राजकीय सम्मान से श्री सारंग का अंतिम संस्कार होगा।

Exit mobile version