Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, राजनीतिक गलियारे में दौड़ी शोक की लहर

Sadanand Singh

Sadanand Singh

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कई पदों पर रह चुके सदानंद सिंह का निधन  हो गया है। मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में हुआ है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने जाकर उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ राजनेता थे. वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा लंबे समय तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे।

कैबिनेट मंत्री के करीबी के होटल पर छापेमारी, चोरी के डीजल सहित 17 गिरफ्तार

सदानंद सिंह साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे साक ही करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे।

सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। उनके सभी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध थे साथ ही वो लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

Exit mobile version