Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

राजा महेंद्र बहादुर सिंह

राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सरायपाली रियासत के राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो गया है। सोमवार देर रात राजधानी के निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा है।

सरायपाली रियासत के राजा, 96 वर्षीय महेंद्र बहादुर सिंह कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे।

कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में 7 बार के विधायक थे। साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते।

आज यूपी के ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजन’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे PM मोदी

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भी चुनाव लड़े। परिवार से पुखराज सिंह व देवेंद्र बहादुर सिंह भी विधानसभा तक पहुंचे हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री, स्पीकर ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version