Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

rape

rape

दिल्ली एम्स की एक महिला डॉक्टर से उसके सहकर्मी डॉक्टर ने रेप किया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने महिला डॉक्टर को बर्थडे पार्टी पर अपने घर बुलाया था, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 26 सितंबर को दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र में हुई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, एम्स में काम करने वाली महिला डॉक्टर ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आरोपी भी एम्स में डॉक्टर के पद पर कार्य कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 26 सिंतबर को आरोपी ने उसे अपने घर बर्थडे पार्टी पर बुलाया था। बर्थडे पार्टी उसके अलावा कई और लोग भी थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 11 की मौत

आरोप है कि इस बीच मौका पाकर आरोपी ने महिला डॉक्टर को कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद बीते सोमवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज हुई। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version