Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ved Pratap Vaidik

Dr. Ved Pratap Vaidik

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ( Ved Pratap Vaidik) का निधन हो गया है। वेद प्रताप वैदिक ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वेद प्रताप वैदिक देश के बड़े पत्रकार और जाने माने चेहरे थे। उन्होंने 2014 में आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था।

वरिष्ठ पत्रकार वैदिक ( Ved Pratap Vaidik) का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी की थी। चार साल तक वह दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर भी रहे। दर्शन और राजनीतिशास्त्र में उनकी खूब दिलचस्पी थी।

संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे वैदिक

अफ़गानिस्तान में शोध के दौरान वैदिक को न्यूयार्क की कोलम्बिया यूनिवर्सिटी, लंदन ओरिजिनल स्टडी इंस्टीट्यूट, मॉस्को एकेडमी ऑफ साइंस और काबुल यूनिवर्सिटी में स्टडी का विशेष मौका मिला। उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की। वैदिक संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे।

सेना ने बौद्ध मठ पर की गोलियों की बौछार, तीस लोगों की मौत

अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युगारंभ करने वालों में डॉ. वैदिक ( Ved Pratap Vaidik) का नाम अग्रणी था। साल 1958 में प्रूफ रीडर के तौर पर वह पत्रकारिता में आए थे। पहले सहसम्पादक और फिर सम्पादक (विचार) के पद पर वह 12 साल तक ‘नवभारत टाइम्स’ में रहे।

Exit mobile version