• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह यादव का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर
0
Senior SP leader Jagdev Singh Yadav dies

Senior SP leader Jagdev Singh Yadav dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में उन मरीजों की भी मौत हो रही है जिनको किसी न किसी प्रकार की बड़ी बीमारी है। इसी क्रम में सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदेव सिंह यादव का भी निधन हृदय गति रुकने से हो गया।

वह कानपुर नगर और कानपुर देहात जनपद से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सपा के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। उनके निधन की जानकारी होते ही सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

तत्कालीन कानपुर जिले और वर्तमान में कानपुर देहात के रसूलाबाद कुर्सीखेड़ा उचीगदेवा गांव में पांच जून 1948 को जन्मे जगदेव सिंह यादव शुरु से ही समाजसेवा के कार्यों के चलते लोगों में लोकप्रिय रहे। 1980 में कानपुर जिला दो भागों में बटा और कानपुर देहात नया जिला बना, लेकिन जगदेव सिंह यादव ने नगर और देहात दोनों जिलों में अपनी सक्रियता बनाये रखी।

मतदान केंद्र पर दो घंटे बेहोश पड़ा रहा मतदान अधिकारी, नहीं ली किसी ने सुध

राजनीति की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से की और पार्टी में इस कदर सक्रियता बढ़ाई कि शीर्ष नेतृत्व ने 1990 में उनको उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। वर्ष 1985 में कानपुर नगर की गोविंदनगर विधानसभा सीट और 1993 में कानपुर देहात की डेरापुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। इन दोनों चुनावों में उन्हे जीत भले ही न मिली हो पर उनकी दोनों जनपदों में लोगों के बीच पकड़ मजबूत रही।

इसी के चलते अखिलेश यादव सरकार में जगदेव सिंह यादव श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन बने और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी मिला। इसके साथ ही सपा ने प्रवक्ता पद की भी जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदेव सिंह यादव का हृदय गति रुक जाने से सोमवार को निधन हो गया।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सपरिवार लगवाई कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका

सीने में तेज दर्द होने के कारण वह पिछले कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वरिष्ठ सपा नेता के निधन की खबर पर उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई और उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Tags: samjwadi parySenior SP leader Jagdev Singh Yadav diesUP Political News
Previous Post

कोरोना काल में केन्द्रीय कर्मचारियों को झटका, जुलाई तक नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता

Next Post

जब रैलियां हो रही थीं, तब क्या चुनाव आयोग अधिकारी दूसरे ग्रह पर थे : हाईकोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Chicken Keema Paratha
खाना-खजाना

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

28/05/2026
Silver Ring
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य नहीं दे रहा साथ, तो धारण करें ये छल्ला

28/05/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Next Post
madras high court

जब रैलियां हो रही थीं, तब क्या चुनाव आयोग अधिकारी दूसरे ग्रह पर थे : हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

इस साल पालकी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए कब शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि

30/09/2021
MLA Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव के सामने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, अधिकारियों में मचा हड़कंप

07/05/2024
murder

ग्राम प्रधान के भाई की धारदार हथियार से हत्या

11/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version