Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, 8 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे 2 युवक

2 युवक बने पति-पत्नी

2 युवक बने पति-पत्नी

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है जहां पति-पत्नी की तरह जीवन जीने के लिए 2 युवकों ने शादी की और राज छिपा कर बच्चा भी गोद लिया। एक दिन रात में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ तो पत्नी ने आग लगा ली जिससे वह झुलस गई। पति बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी आग में झुलस गया। बाद में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मौत के बाद जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई उसने हैरान करने वाला राज खोला है। पुलिस को प्राप्त महिला की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि वह महिला नहीं थी बल्कि पुरुष था। अब दोनों की हकीकत सामने आ गई है कि दो युवक 8 साल से पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, प्रियंका गांधी बनी यूपी प्रभारी

11 अगस्त 2020 की रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी ने खुद को आग लगा ली तो बचाने के प्रयास में पति भी जल गया। दोनों को उपचार के लिए भोपाल भर्ती कराया गया जहां 12 अगस्त को पत्नी और 16 अगस्त को पति की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जब पुलिस के सामने आई तो सब दंग रह गए जिसमें पत्नी के रूप में रह रही महिला नहीं बल्कि पुरुष था। दोनों युवक पिछले 8 साल से पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर, बढ़कर 541.43 अरब डॉलर पहुंचा

बताया गया है कि शुजालपुर निवासी युवक विक्रम सिंह मेवाड़ा को कालापीपल भेसवा में रहने वाले लड़के से इश्क हो गया। 2012 में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। पुरुष युवक के परिवार ने भी सहमति दी जबकि महिला युवक का परिवार नहीं था। प्रेम विवाह के बाद दोनों सीहोर में रहने लगे। पत्नी के रूप में रहने वाले लड़के का नाम देवकुंवर रखा गया। दो साल बाद परिवार वालों ने बच्चे के लिए दबाव बनाया तो बड़े भाई का बेटा गोद ले लिया।

Exit mobile version