• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज शुरुआत के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने पूरे उत्साह के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की, लेकिन भारी बिकवाली के दबाव में बाजार थोड़ी ही देर में लुढ़क कर लाल निशान में आ गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 208.13 अंक की छलांग लगाते हुए 48898.93 अंक से अपने कारोबार की शुरुआत की। लेकिन शुरुआती 15 मिनट की ट्रेडिंग में ही बाजार पर बिकवाल हावी हो गए‌। भारी बिकवाली के कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स 204.95 अंक का गोता लगाकर 48485.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया। आज के टॉप लेवल से सेंसेक्स की ये गिरावट 413 अंकों की रही।

PM मोदी ने जारी की ‘PM-Kisan’ की 8वीं किस्त, किसानों से किया संवाद

इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का जोर बना, जिसके कारण अगले 10 मिनट में ही एक बार फिर सेंसेक्स ऊपर खिसकते हुए हरे निशान में आकर ट्रेडिंग करने लगा। हालांकि सेंसेक्स की ये बढ़त बहुत मामूली थी, जिसके कारण वो कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में ट्रेडिंग करता रहा। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 42.09 अंक की छलांग के साथ 48732.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 52.90 अंक की छलांग के साथ 14749.40 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। भारी बिकवाली के दबाव में निफ्टी भी 77.70 अंक का गोता लगाकर 14618.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की ये आज के टॉप लेवल से 130.6 अंक की गिरावट थी।

इतना जोरदार गोता लगाकर लाल निशान में पहुंचे निफ्टी में यद्यपि इसके तुरंत बाद लिवाली के बल पर कुछ सुधार आया और कुछ ही मिनटों में ये हरे निशान में भी पहुंच गया। बाजार में लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के दौर के कारण निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह ही कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में नजर आ रहा है। सुबह 11 बजे निफ्टी सेंसेक्स के विपरीत 15.80 अंक की गिरावट के साथ 14680.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर के रेट

आज के कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक अदाणी गैस के शेयर 10 फीसदी और अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क गए थे। इसी तरह पिछले दिनों लगातार बढ़त दिखाने वाले मेटल इंडेक्स में भी आज लगातार बिकवाली हो रही है। निफ्टी के मेटल, ऑटो सेक्टर और रियल्टी सेक्टर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है। निफ्टी के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी अभी कमजोरी का रुख ही नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार को सरकारी बैंकों और एफएमसीजी शेयरों में हो रही लिवाली के कारण अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

अभीतक के कारोबार में एशियन पेंट्स 9.09 फीसदी, यूपीएल 8.33 फीसदी, आईटीसी 3.44 फीसदी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 2.12 फीसदी और नेस्ले इंडिया 1.74 फीसदी की तेजी के साथ दिग्गज शेयरों के बीच टॉप 5 गेनर्स में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं कमजोरी दिखाने वाले दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 3.6 4 फीसदी, कोल इंडिया 2.87 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2.72 फीसदी, टाटा स्टील 2.3 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ अभीतक के टॉप फाइव लूजर बने हुए हैं।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

अक्षय तृतीया पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Next Post

यूपी सरकार ने 4 करोड़ वैक्सीन के लिए किया ग्लोबल टेंडर, 5 कंपनियों ने दिए प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है… वाशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर बोले PM मोदी

26/04/2026
Fire In Charminar Express Train
Main Slider

चलती चारमीनार एक्सप्रेस में भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

26/04/2026
Raghu Rai
Main Slider

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

26/04/2026
Swiss flight
Main Slider

स्विस एयर के इंजन में आग, यात्रियों में चीख-पुकार; दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

26/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Next Post
cm yogi

यूपी सरकार ने 4 करोड़ वैक्सीन के लिए किया ग्लोबल टेंडर, 5 कंपनियों ने दिए प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

mysterious cat

जानिए क्या है रहस्यमय रेगिस्तान में मिली 121 फुट की ‘बिल्ली’ का राज

03/10/2021
J P Nadda

पैसा मोदीजी का होगा और खर्च किसान करेगा : नड्डा

07/12/2020
India

न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर वनडे में नंबर वन बना भारत

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version