Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

4 सितंबर राशिफल : ये राशि वाले आज रहें सतर्क, जानिए कैसी रहेगी आपकी किस्मत

मेष- आज मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृष- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।

मिथुन- आज आप बड़े कार्य करने को प्रेरित होंगे। सकारात्मक ऊर्जा से आप परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कर्क- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। दुकानदारों के लिए दिन फायदेमंद होगा। उम्मीद से ज्यादा कमाई होने के योग बन रहे हैं।

सिंह- आज का दिन आपके लिए मेहनत करने का दिन होगा। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या- आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला- आज अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। बड़े कार्य करने को प्रेरित होंगे। सकारात्मक ऊर्जा से आप परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक- आज वाणी में सौम्यता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिजनों से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

धनु- आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

मकर- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। भाग्य का साथ कुछ कम ही मिलेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कई कार्यों को एक साथ न करें।

कुंभ- आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।

Exit mobile version