Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस तरह से करें लड्डू गोपाल की सेवा, वरना मिलते हैं बुरे परिणाम

Laddu Gopal

Laddu Gopal

लगभग सभी घरों में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की सेवा की जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि लड्डू गोपाल की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसलिए घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखनी चाहिए, साथ ही उनकी सेवा एक बच्चे की तरह करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपने भी अपने घर में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को विराजित किया है, तो आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। पूजा घर में जहां आपने लड्डू गोपाल को बैठाया हुआ है, वहां कुछ चीजें नहीं रखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं।

खंडित मूर्तियां न रखें

वास्तु के अनुसार, घर में टूटी हुई मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है। जिस स्थान पर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) विराजित हैं, उस स्थान पर खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मूर्तियों के घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसा करने से लड्डू गोपाल की सेना की कृपा भी आपको नहीं मिलती है।

गंदे कपड़े न रखें

शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि जिस कमरे के पूजा घर में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) विराजित हैं, उस कमरे में गंदे वस्त्र नहीं होने चाहिए। ऐसा करने नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। घर में दुर्भाग्य प्रवेश कर जाता है।

इतनी देर तक रखें भोग

अगर आप घर पर भी लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को भोग लगाते हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि 10 मिनट के अंदर ही भोग को वहां से हटा लें। ऐसा माना जाता है कि भोग लगाने के बाद वह झूठा हो जाता है। ऐसे में जूठी थाली लंबे समय तक वहां न रखें।

सजावटी वस्तुएं

घर के जिस कमरे में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) विराजित हैं, उसमें कभी भी सजावटी वस्तुएं न रखनी चाहिए। लड्डू गोपाल के कमरे को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।

न रखें कोई पत्थर या रत्न

कई लोग अपने घर में कोई न कोई चमत्कारी पत्थर या राशि रत्न आदि रखते हैं। लेकिन इन चीजों को लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) के आसपास रखने से बचना चाहिए। जिस कमरे में लड्डू गोपाल स्वयं बैठते हैं, उस कमरे का वातावरण सुखद और सकारात्मकता हो जाता है।

Exit mobile version