Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारातियों से भरी बोलेरो नहर में गिरी, सात की मौत

Bolero falls into canal

Bolero falls into canal

संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो (Bolero Falls) नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नहर से निकलवाया।

एजेंसी के मुताबिक हादसा रात करीब 2 बजे सासन थाना क्षेत्र के परमानपुर के पास हुआ। एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। इसके चलते वह घम नहर में जा गिरी (Bolero Falls) । बताया जा रहा है कि बोलेरो सड़क से घिसटती हुई नहर में गिरी थी।

संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार लोग गुरुवार को परमानपुर में एक शादी में शामिल होकर झारसुगुड़ा जिले के बड़ाधरा में घर लौट रहे थे।

फाफामऊ पुल पर हुआ भीषण हादसा, 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, 3 की मौत

पुलिस ने कहा कि हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं और उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सुबाला भोई, सुमंत भोई, सरज सेठ, दिब्या लोहा, अजीत खमारी, रमाकांत भुनियार और शत्रुघ्न भोई के रूप में हुई है।

डीएम अनन्या दास ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिये जाएंगे। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Exit mobile version