Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत सात की मौत

Seven killed in a horrific road accident

Seven killed in a horrific road accident

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां एक कार और टेंपो(ऑटो) की टक्कर हो गई। सड़क हादसे (Road Accident) में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हादसे पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक धामपुर के हरिद्वार – काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात 2 बजे यह हादसा (Accident) हुआ। घना कोहरा होने के बाद भी कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और ऑटो को ठोक दिया। हादसे में नवविवाहित जुड़े समेत 7 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद चीख पुकार मच गई।

इनकी हुई मौत

हादसे (Accident) का शिकार हुआ परिवार मुरादाबाद से निकाह करके घर ऑटो से आ रहा था। हादसे में घर के मुखिया खुर्शीद (65) पुत्र सद्दीक और उनके बेटे दूल्हा विशाल(25), दुल्हन खुशी (22), हल्दौर थाना इलाके के गांव खारी निवासी मृतक खुर्शीद के साढ़ू मुमताज(32), साली रूबी (28) पत्नी मुमताज, बुशरा(11) पुत्री मुमताज की मौत हुई है। मृतकों में जिला मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह (45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

CMO से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

झांसी अग्निकांड: मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद, CM ने किया एलान

मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Exit mobile version