Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी सरकार के सात नए सारथी, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद जी को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है। राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है।

राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग, राज्य मंत्री संजीव कुमार को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व मिला है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से करीब छह माह पहले योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार रविवार को हो गया था। योगी मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे शामिल किए गए। इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि बाकी छह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

DRDO ने किया आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए बनेगा काल

पंचायत चुनाव के बाद से ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें शुरू हो गई थीं। इसे लेकर लखनऊ से दिल्ली तक कई बार बैठकों का दौर चला। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बनी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के रविवार को लखनऊ लौटने के बाद शाम को मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम तय हो गया। रविवार शाम छह बजे राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक कैबिनेट और छह राज्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई थी।

Exit mobile version