Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

OYO होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने जोड़े

Sex racket

Sex racket

संभल। जिले में पुलिस ने देह व्यापार (Sex racket) की सूचना पर होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल से 7 जोड़े पकड़े गए हैं। पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में होटल के दो मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, ओयो होटल (OYO Hotel) में देह व्यापार (Sex racket) का धंधा होने की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मिली थी। इसके बाद एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ जितेंद्र कुमार सदर कोतवाली पुलिस को लेकर ओयो होटल पहुंचे। वहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखते ही लड़की और लड़के इधर-उधर भागने लगे।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और उनको पकड़ लिया। पुलिस ने सात जोड़ों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। सदर कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार धंधा चलाने के आरोप में होटल के दो मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में ली गई लड़कियों और लड़कों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version