• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… कम से कम हंसिए तो मत’, सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल पर बरसे सॉलिसिटर जनरल

Writer D by Writer D
22/08/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
SG Tushar Mehta gets angry at Kapil Sibal

SG Tushar Mehta gets angry at Kapil Sibal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान माहौल अत्यंत गंभीर रहा। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) के बीच एक चौंकाने वाली बातचीत हुई।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केस डायरी का हवाला देते हुए पुलिस की लापरवाही और मामले की गंभीरता पर चर्चा कर रहे थे। इस पर कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) मुस्कुराए, जिससे सॉलिसिटर जनरल को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा, किसी ने अपनी जान गंवाई है, कम से कम हंसिए तो मत।

सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस की देरी पर चिंता जताई। जस्टिस पारदीवाला ने पूछा कि जब पोस्टमार्टम शुरू किया गया, तो इसका मतलब है कि यह अप्राकृतिक मौत का मामला है। हालांकि, अप्राकृतिक मौत का मामला रात 11:20 बजे दर्ज किया गया और एफआईआर सुबह 11:45 बजे दर्ज की गई थी। इस पर जस्टिस पारदीवाला ने कहा, यह बहुत चौंकाने वाला है कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने से पहले ही पोस्टमार्टम शुरू कर दिया गया।

Kolkata Rape-Muder: सेक्स वर्करों ने दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार

जज ने कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) से सवाल किया कि अप्राकृतिक मौत का मामला कब दर्ज किया गया, जिस पर सिब्बल ने 1:46 बजे का समय बताया। जज ने सिब्बल से पूछा कि यह जानकारी कहां से प्राप्त की गई। जवाब देने में समय लगने पर जज ने निर्देश दिया कि अगली बार से जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को भी पेश किया जाए।

क्या है पूरा मामला?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले।

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Tags: delhi newskapil sibalkolkata rape-murder caseNational newssupreme coury
Previous Post

अगले दो साल में दो लाख नौजवानों को देंगे सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Main Slider

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

31/03/2026
Marriage
Main Slider

अप्रैल में इस दिन से बजेंगी शहनाइयां, जान लें विवाह के सभी शुभ मुहुर्त

31/03/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाने की घोषणा

यह भी पढ़ें

kl rahul

केएल राहुल : आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

19/10/2020
CM Yogi inaugurated schemes worth rs381 crore in Saharanpur

‘भैंसा गाड़ी नहीं, बुलेट ट्रेन’ है डबल इंजन की सरकार : योगी आदित्यनाथ

04/08/2025
Panchayat election

कर्तव्यपर्यण्ता की मिसाल, पिता की मौत का दर्द लिये चुनाव सम्पन्न करा रहीं ‘दीपाली भार्गव’

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version