Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शरद पूर्णिमा की ‘खीर’ पर ग्रहण का साया, जानें कब शुरू होगा सूतक

Sharad Purnima

Sharad Purnima

इस बार शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का पर्व चंद्रग्रहण के साये में मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रग्रहण रहेगा, जो भारतवर्ष में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में पड़ेगा और इसका सूतक दोपहर बाद से ही प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे।

वहीं चंद्रमा की शीतल रोशनी में बनने वाली खीर भी इस बार ग्रहण के कारण मध्यरात्रि में नहीं बन पाएगी। ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद ही खीर बना सकेंगे। ऐसा नौ वर्ष बाद हो रहा है।

पंडित विष्णु राजौरिया और पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि पर होगा। ग्रहण का प्रारंभ ईशान कोण से होगा और मोक्ष चंद्रमा के अग्नि कोण पर होगा। एक पखवाड़े में दो ग्रहण शुभ नहीं माने जाते हैं।

खीर पर भी ग्रहण

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारतवर्ष में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक दोपहर बाद से प्रारंभ होगा जो मध्यरात्रि के बाद तक रहेगा। इस दिन रात्रि में मंदिरों के पट बंद रहेंगे, मंदिरों में भजन कीर्तन तो होंगे, लेकिन खीर का भोग नहीं लगेगा।

किस राशि पर क्या प्रभाव

ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05 बजे

ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे

ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे

ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 बजे

शुभ-कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कुंभ

मध्यम-सिंह, तुला, मीन

अशुभ-मेष, वृष, कन्या, मकर

Exit mobile version