Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

PFI पर रेड से भड़के ‘चचा’, कहा- उनको क्यों गिरफ्तार किया, वह मुसलमानों के मसीहा हैं

Shafiqur Rahman Burke

Shafiqur Rahman Burke

लखनऊ। पूरे देश में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) PFI के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने संगठन की हिमायत करते हुए सवाल किया कि इस संगठन के लोगों का जुर्म क्या है? उन्होंने कहा कि देश की सभी संस्थाओं की तरह PFI भी एक संस्था है। दूसरी संस्थाओं की तरह PFI भी अपने कार्यक्रम संचालित करता है। तो उनका जुर्म क्या है। उनको क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है।

सांसद (Shafiqur Rahman Burke) ने कहा कि उनका जुर्म क्या है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह तो सरकार है। सियासत जिसे चाहे उसे गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन इस तरीके से पाबंदी क्यों लगाई गई है, उनका जुर्म क्या है, वह मुसलमानों के मसीहा हैं। जो लड़ाई लड़ रहे हैं क्या यह जुर्म है।

बता दें कि संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कल देशभर में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पहाड़ों से बरस रहे हैं पत्थर, 2 हजार से ज्यादा सैलानी फंसे

सपा सांसद ने कहा कि मदरसो का सर्वे पूरा हो चुका है। अब वक्फ सम्पत्तियों की जांच का मुद्दा उठाकर मुसलमानों को डराने का काम किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि जो देश को लूटकर करोड़ो रुपये लेकर भाग गए उन्हें नहीं पकड़ पाए और मुसलमानों को डाराया जा रहा है।

सरकार मुसलमानों का हौसला तोड़ना चाहती है। यह सब 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति है। महंगाई ओर बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रह है।

Exit mobile version