• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज पीएम मोदी की काशी में शाह देंगे चुनावी रणनीति को धार

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति को धार देंगे।

वाराणसी में भाजपा ने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा प्रभारियों, पार्टी के 98 संगठनात्मक जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई है, जिसको अमित शाह एवं प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शाह गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 12 नवंबर को वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में भाजपा के प्रदेश के सभी 403 विधानसभा प्रभारियों, पार्टी के 98 संगठनात्मक जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक है। बैठक दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र को प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सम्बोधित करेंगे और दूसरे एवं अंतिम सत्र को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे, जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौज़ूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एवं छह सहप्रभारी, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के अलावा छह सह प्रभारी भी मौज़ूद रहेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी भी मौज़ूद रहेंगे।

समापन सत्र में शाम करीब पांच बजे अमित शाह बैठक में शामिल होंगे और देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। सूत्रों की माने तो चुनाव प्रबंधन टीम अलग-अलग क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करेगी और अमित शाह इसी आधार पर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक़ चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक के बाद अमित शाह चुनाव प्रबंधन समिति के मुखिया व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सह प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ अलग से भी बैठक करेंगे। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बैठक अमेठी कोठी में भी होगी। इसमें विधायकों के भाग्य का फैसला होने की संभावना है।

Tags: amit shahup asssembly elelction 2022up newsvaranasi news
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का किया शुभारंभ

Next Post

फल के पैसे मांगने पर फल विक्रेता को बंधक बनाकर पीटा, मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मायावती ने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, किंतु सपा मुखिया के मुंह से दो शब्द भी नहीं निकले: मुख्यमंत्री

21/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

‘बाबूजी’ का त्याग ही भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का आधार बना, भारत रत्न दिये जाने की मॉग: उपमुख्यमंत्री

21/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जापान की आधुनिक तकनीक और उप्र का ‘स्केल’ बदलेगा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की तस्वीर: केशव मौर्य

21/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में अब ऐप से बुकिंग वाले सफर में मनमानी पर लगेगी लगाम, किराये पर भी योगी सरकार की नजर

21/08/2026
Brij Bhushan Sharan Singh
उत्तर प्रदेश

मदरसे के बच्चों ने बरसाए फूल, बृजभूषण के लगे ‘शेर आया’ के नारे

21/08/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

फल के पैसे मांगने पर फल विक्रेता को बंधक बनाकर पीटा, मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

यह भी पढ़ें

Raman Singh

रमन सिंह के घर पहुंची पुलिस, पूर्व सीएम बोले- सोनिया व राहुल के इशारे पर साजिश

24/05/2021
Cyber Fraud

प्रदेश में वर्ष 2021 में 165 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2.7 करोड़ से अधिक कैश बरामद

02/01/2022
Road Accident

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टकार, पिता-पुत्र की मौत

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version