Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शाहीर शेख ने रुचिका कपूर से की शादी, एकता कपूर ने दिया ये रिएक्शन

Shaheer Sheikh Ruchika

शाहीर शेख रुचिका कपूर

नई दिल्ली| शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर ली। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। इस दौरान शाहीर ने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना है, वहीं रुचिका ने ब्लू कलर का सूट पहना है। शाहीर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे रिश्‍ते की सबसे अच्‍छी बात यह है कि हम पहले अच्‍छे दोस्‍त हैं, फिर पति-पत्‍नी। एक एक्‍टर होने के नाते मुझे हर पल कैमरे के सामने एक किरदार में रहना पड़ता है, लेकिन मुझे एक ऐसी पार्टनर मिली है, जिसके सामने मैं वह बना रह सकता हूं, जो मैं असल में हूं।’

एकता ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बेगम रुचिका कपूर शेख। हैप्पी मैरिड लाइफ। आई लव यू।’

बता दें कि रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शाहीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था।

बता दें कि शाहीर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। पहले भी उन्होंने कभी नहीं किया है। दो साल पहले शाहीर की मुलाकात रुचिका से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस समय रुचिका फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के काम में व्यस्त थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने और डेढ़ साल पहले ही डेट करना शुरू किया। अब दोनों ही इस रिलेशनशिप को आगे लेकर जाना चाहते हैं।

Exit mobile version