Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शाहिद कपूर बोले-हमारी लिटिल बिट्टो अब दुल्हन बन गई

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर

मुंबई| एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बहन और पंकज कपूर-सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह एक दिन पहले बुधवार को मनोज पाहवा-सीमा पाहवा के बेटे मयंक से शादी के बंधन में बंध गईं है। महाबलेश्वर में हुई दोनों की इस सीक्रेट शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स समेत कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। अब हाल ही में शाहिद (Shahid) ने शादी से बहन के साथ की एक फोटो शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा है।

शाहिद कपूर की बहन सना कपूर जल्द ही बधेंगी शादी के बंधन में

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने फोटो शेयर कर लिखा, “समय कैसे बीत जाता है और हमारी लिटिल बिट्टो अब दुल्हन (bride) बन गई है। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी बेबी सिस्टर … एक अद्भुत नए अध्याय के लिए एक भावनात्मक शुरुआत। प्रिय सनाह कपूर आपको और मयंक को हमेशा अच्छे वाइब्स की शुभकामनाएं …।” सनाह और शाहिद की पत्नी मीरा ने भी शादी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर मचाया कहर

कपल की शादी में रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। एक दिन पहले कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज हल्दी-मेहंदी, संगीत और चूड़ा सेरेमनी हुई थी। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पॉपुलर बॉलीवुड मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने सनाह को मेहंदी लगाई थी।

शाहिद कपूर के नाम हुई एक और थ्रिलर फिल्म, सुजॉय घोष की फिल्म की साईन

पाहवा और कपूर कई सालों से फैमिली फ्रेंड्स हैं। वहीं सनाह और मयंक भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। बताया जा रहा है कि सनाह-मयंक ने कुछ दिनों पहले सगाई कर ली थी। सनाह ने साल 2015 में रिलीज हुई विकास बहल की ‘शानदार’ से बड़े पर्दे पर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनाह के साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आईं थीं।

Exit mobile version