Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, माथा टेक कर की  पूजा अर्चना

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) वाकई में बॉलीवुड के किंग हैं। काम के साथ शाहरुख ईश्वर को याद करना कभी नहीं भूलते। मक्का में उमराह करने के बाद शाहरुख ने अब मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। शाहरुख के इस अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को जीत लिया है।

मां के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख (Shahrukh Khan)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है। ऐसे में वो अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं।

शाहरुख खान का ‘पठान’ लुक देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- ‘बॉलीवुड का बाप आया’

शाहरुख को आपने फिल्मी पर्दे पर कई अलग रूप में देखा होगा। कभी रोमांस तो कभी एक्शन किंग बनकर उन्होंने लोगों के दिल जीते। लेकिन असल जिंदगी में शाहरुख एक ट्रू फैमिली मैन होने के साथ काफी धार्मिक भी हैं। वे हर धर्म को एक समान मानते हैं। तभी तो मक्का जाकर उमराह करने के बाद शाहरुख अब मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच गए हैं।

Exit mobile version