• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए

Writer D by Writer D
22/02/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shakti Kant Das

Shakti Kant Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होगी। वह दिसंबर 2018 में रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किए गए थे, और 10 दिसंबर 2024 का उनका कार्यकाल समाप्त हुआ। आदेश के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 डॉक्टर पीके मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम करेंगे।

केंद्र सरकार में अपॉइंटमेंट कमेटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शक्तिकांत दास, आईएएस (रिटायर्ड) (टीएन:80) की प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक जारी रहेगी।”

1980 बैच के IAS अधिकारी हैं शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) 

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से ताल्लुक रखने वाले 67 वर्षीय शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और तमिलनाडु सरकारों के लिए विभिन्न पदों पर काम किया है। केंद्र में उन्होंने विभिन्न चरणों में आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी और फर्टिलाइजर सेक्रेटरी के रूप में काम किया। वह दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं।

शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das)  जब बने RBI के गवर्नर

दिसंबर 2018 में शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को सरकार ने रिजर्व बैंक के प्रमुख के रूप में आश्चर्यजनक रूप से नियुक्त किया था। उन्होंने उर्जित पटेल की जगह ली थी, जिनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने डिमोनेटाइजेशन किया था। उर्जित पटेल ने बाद में किसी लेंडिंग पालिसी में बदलाव की मांग का विरोध करते हुए कथित रूप से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद रिप्लेसमेंट के रूप में शक्तिकांत दास को मौका मिला था।

लखीमपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, यहां की धरती सोना उगलती हैः सीएम योगी

2021 में, सरकार ने शक्तिकांत दास को तीन साल का विस्तार दिया था। पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि आरबीआई गवर्नर को दूसरा विस्तार दिया जाएगा, लेकिन संजय मल्होत्रा के रूप में नई नियुक्ति का ऐलान किया गया था। इस विस्तार से वे लगभग 70 वर्षों में रिजर्व बैंक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन जाते।

Tags: delhi newsNational newspm modishaktikanta das
Previous Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पावन डुबकी, सीएम योगी भी रहे संग

Next Post

महाशिवरात्रि के पहले भारी भीड़ के कुशल प्रबंधन के लिए तैयारियां तेज, ग्राउंड पर उतरे अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
DM Ravindra Mandhad

महाशिवरात्रि के पहले भारी भीड़ के कुशल प्रबंधन के लिए तैयारियां तेज, ग्राउंड पर उतरे अधिकारी

यह भी पढ़ें

Molestation

छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने की बमबाजी, दहशत लोग

20/03/2023

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की हुई शुरुआत

02/07/2025
CM Dhami

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं: सीएम धामी

03/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version