• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया में बजा शक्तिकांत दास का डंका…लगातार दूसरी बार RBI को मिली A+ रेटिंग

Writer D by Writer D
21/08/2024
in Main Slider, Business
0
Shaktikanta Das

RBI Shaktikanta Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को लगातार दूसरे साल सभी ग्‍लोबल केंद्रीय बैंक हेड में “A+” रेटिंग दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गवर्नर की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके नेतृत्व की पहचान है और उन्‍हें इस सम्‍मान के लिए बधाई दी है।

ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका से “A+” रेटिंग पाने वाले केवल तीन केंद्रीय बैंक गवर्नर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) , डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन थे। इसके बाद ब्राजील के रॉबर्टो कैंपोस नेटो, चिली के रोसन्ना कोस्टा, मॉरीशस के हरवेश कुमार सीगोलम, मोरक्को के अब्देलतीफ जौहरी, साउथ अफ्रीका के लेसेतजा कगन्यागो, श्रीलंका के नंदलाल वीरसिंघे और वियतनाम के गुयेन थी होंग को “A” रेटिंग मिली है।

कंबोडिया के चिया सेरे, कनाडा के टिफ मैकलेम, कोस्टा रिका के रोजर मेड्रिगल लोपेज, डोमिनिकन के हेक्टर वाल्डेज अल्बिजु, यूरोपीय संघ के क्रिस्टीन लेगार्ड, ग्वाटेमाला के अल्वारो गोंजालेज रिक्की, इंडोनेशिया के पेरी वारजियो, जमैका के रिचर्ड बाइल्स, जॉर्डन के एडेल अल-शारकास, मंगोलिया के ब्याद्रन लखगवासुरेन, नॉर्वे के इडा वोल्डन बाचे, पेरू के जूलियो वेलार्डे फ्लोरेस, फिलीपींस के एली रेमोलोना, स्वीडन के एरिक थेडेन और USA के जेरोम हेडन पॉवेल को “A-” रेटिंग मिली है।

शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) की रेटिंग ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा की गई है, जिसने अपने ‘Central Banker Report Card 2024’ में केंद्रीय बैंक गवर्नरों को रेटिंग दी है। पत्रिका द्वारा “A+”, “A” या “A-” के उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने वाले गवर्नरों के नाम जारी किए गए थे।

ITBP में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन

यह पत्रिका यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरेबियाई केन्द्रीय बैंक, मध्य अफ्रीकी राज्यों के बैंक और पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के केन्द्रीय बैंक के साथ-साथ लगभग 100 देशों, क्षेत्रों और जिलों के केन्द्रीय बैंक गवर्नरों को फोकस में रखती है।

PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “RBI गवर्नर को इस उपलब्धि के लिए बधाई और वह भी दूसरी बार। यह आरबीआई में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में उनके काम की पहचान है।”

कैसे तय होती है रैंकिंग?

यह पत्रिका महंगाई दर नियंत्रण, आर्थिक विकास लक्ष्य, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता दर के आधार पर “A+” से “AF” ग्रेड तक की रैंकिंग प्रदान करती है। ग्लोबल फाइनेंस के संस्थापक और संपादकीय निदेशक जोसेफ जियारापुटो ने कहा कि केंद्रीय बैंकरों ने पिछले कुछ सालों में महंगाई के खिलाफ एक्‍शन लिया है, जिसमें उन्‍होंने ब्‍याज दर को मुख्‍य हथियार के तौर पर इस्‍तेमाल किया है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiglobal rating finance magazineRBIshaktikanta das
Previous Post

ITBP में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन

Next Post

सर जी भारी मिस्टेक हो गया…, भारत बंद के दौरान जब सिपाही ने SDM पर बरसा दी लाठी, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Bharat Bandh

सर जी भारी मिस्टेक हो गया..., भारत बंद के दौरान जब सिपाही ने SDM पर बरसा दी लाठी, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

sentenced to death

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जलाने वाले आरोपी को फांसी की सजा

23/09/2021

बिकरू कांड : कानपुर पुलिस ने गांव में लगाए पोस्टर, जानिए पूरा मामला…

09/11/2020

सीएम पुष्कर धामी ने पद्म विभूषण दिवंगत सुंदरलाल बहुगुणा को अर्पित की श्रद्धांजलि

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version