Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शामलीः नहर में डूबे दो लड़के, मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के धनेना गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने दोस्ते के साथ खेलने गए दो लड़के नहर में डूब गए। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और लड़कों की तलाश की। इस दौरान, दोनों लड़कों के शव बरामद हुए है।

वहीं, उप निरीक्षक कमल किशोर ने बताया, प्रतीत होता है कि लड़के घरीपुक्था थाना क्षेत्र में स्थित नहर में दोनों लड़के फिसल गए और डूब गए।

370 हटने के बाद शाह का श्रीनगर का पहला दौरा, शहीद के परिजनों से की मुलाकात

उन्होंने बताया कि, हिमांशु 7 साल और राम भरोसे 8 साल के थे। दोनों बृहस्पतिवार शाम को अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने गए थे।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि, बच्चे अन्य दोस्तों के साथ नहर के पास गए थे लेकिन दोनों बृहस्पतिवार शाम से घर नहीं लौटे थे। शुक्रवार को तलाश अभियान के दौरान उनके शव नहर में मिले।

Exit mobile version