Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शेन वॉर्न के पास हैं लेम्बोर्गिनी,फेरारी जैसी महंगी कार

varnr

varnr

नई दिल्ली| शेन वॉर्न (Shane Warne) ने 1996 फेरारी (Ferrari) 355 स्पाइडर खरीद कर लग्जरी कारों (expensive cars) का कलेक्शन शुरू कर दिया था। बाद में फेरारी (Ferrari) ने इसे शानदार F355 में बदल दिया। F355 नई पीढ़ी की पहली फेरारी थी जो अब तक की सबसे लोकप्रिय फेरारी में से एक है।

शेन वॉर्न का बयान : ‘ऐसे रिजल्ट से टीम के हौंसले को चोट पहुंचेगी’

अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने वाले शेन वॉर्न (Shane Warne) की लाइफस्टाइल काफी शानदार थी और वह कारों के शौकीन थे। अपनी फिरकी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान कर देने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne)  का निधन हो गया। वह 52 साल के थे। उनका निधन थाईलैंड में हार्ट अटैक की वजह से हुआ। इस ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर के निधन की वजह से पूरा खेल जगत सकते में है। लोग सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर को लेकर पोस्ट लिख रहे हैं, लेकिन क्या आपको वॉर्न की लाइफस्टाइल और उनकी संपत्ति मालूम है।

शेन वॉर्न : पहली बार सचिन 10 साल के लग रहे थे, लेकिन मैदान के चारों तरफ मार रहे थे

शेन वॉर्न (Shane Warne) वैसे तो दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार किए जाते हैं, लेकिन वे तेज रफ्तार शौकीन थे। वॉर्न को फेरारी और लैम्बॉर्गिनी जैसी कारें काफी ज्यादा पसंद थीं। उन्होंने एक बार बताया था कि उनके पास 20 कारों का गैराज है। उनके गैराज में दो सीटों वाली F टाइप की जगुआर कार भी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्न ने करोड़ों रुपए की बेंटली कॉटिनेंटल सुपरस्पोर्ट्स कार खरीदी थी। उनके पास बुगाटी वेरॉन जैसी लग्जरी कारें भी थीं। वार्न के पिता को भी कारों का बहुत ज्यादा शौक था। वॉर्न के कारों के बेड़े में दो मर्सिडीज, दो (BMW) और होल्डेन VK कोमोडोर भी शामिल थीं।

शेन वॉर्न के पास नहीं थी मुथैया मुरलीधरन जितनी वैरायटी: महेला जयवर्धने

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटरों में शामिल थे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सेलेब्रिटी वर्थ.कॉम के मुताबिक वॉर्न के पास 50 मिलियन डॉलर (करीब 385 करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति थी।

इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने अपने टेस्ट करियर में 145 मैच खेले थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 708 विकट लिए थे। टेस्ट क्रिकेट में विकेट चटकाने के मामले में वे श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर Muttiah Muralitharan (800) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वॉर्न ने जनवरी 2007 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

Exit mobile version