Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनि देव बदलने वाले है अपनी चाल, इन राशिवालों के लिए होगा शुभ

Shani

Shani Dev

शनि की वक्री चाल से परेशानियों का सामना करने वाले जातकों को कुछ दिन में राहत मिलने वाली है। 11 अक्टूबर 2021 को शनि मार्गी हो जाएंगे। न्याय के देवता के इस राशि परिवर्तन से कई राशि वालों के अटके काम बनेंगे। शनि अपना प्रभाव सभी 12 राशियों पर डालेंगे। लेकिन पांच राशियों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।

शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे हैं। वक्री होने के कारण शनि का कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जिसके कारण कई राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती है।

इस महीने शनि 11 अक्टूबर 2021, दिन सोमवार को सुबह 08 बजे मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के राशि परिवर्तन या चाल परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि सबसे मंद गति वाले ग्रह हैं। ये राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का वक्त लगाते हैं।

नवरात्रि के व्रत में घर पर बनाएं साबूदाने की खिचड़ी, जानें इसकी रेसिपी

इन राशि वालों को होगा लाभ-

मार्गी शनि से धनु राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शनि की साढ़े साती से पीड़ित इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा मकर और कुंभ राशि वालों को भी राहत मिलेगी। शनि ढैय्या से पीड़ित मिथुन और तुला राशि वालों की भी परेशानियां कम होंगी। मेष और कन्या राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

ये रहें सावधान-

शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस दौरान वृषभ और सिंह राशि वालों को भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version