Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

न्याय देवता हुए मार्गी, इन राशि वालों की होगे बल्ले-बल्ले

Shani Jayanti

Shani Dev

नवग्रहों में ऊर्जा का कारक ग्रह माने जाने वाले शनि (Shani) कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार रात 8.30 बजे मार्गी हुए। शनि के मार्गी होते ही 12 राशि के जातक राहत का अनुभव करेंगे। कुछ राशि के जातकों के लिए उन्नति व प्रगति के द्वार खुलेंगे।

राशियों पर ऐसा रहेगा शनि (Shani) का प्रभाव

मेष : आर्थिक व व्यवसायिक कार्यों में लाभ के योग बनेंगे।
वृषभ : बड़े व्यक्ति के माध्यम से कार्य के होने की संभावना।
मिथुन : विशेष लोगों के माध्यम से आर्थिक समस्या का निराकरण।
कर्क : शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के योग, सावधानी रखते हुए ध्यान दें।
सिंह : कूटनीतिक माध्यम से कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
कन्या : लंबित पड़े बड़े काम पूर्ण होने से राहत का अनुभव करेंगे।
तुला : बड़े व्यक्ति के माध्यम से किसी विशिष्ट पद की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक : संपत्ति से जुड़े मामलों का मनचाहा निराकरण हो सकेगा।
धनु : भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा बड़े कार्य हाथ में आएंगे।
मकर : विदेश यात्रा व धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कुंभ : शनि की अनुकूलता के कारण रुके कार्य में गति आएगी।
मीन : धार्मिक व आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

Exit mobile version