ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव (Shani Dev) कर्म, परिश्रम और जीवन में आने वाली चुनौतियों के प्रमुख कारक माने जाते हैं। इस साल 29 नवंबर 2025 से शनि देव अपनी चाल बदलेंगे और वक्री अवस्था से मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा। इस अवधि में इन राशियों के करियर में नई दिशाएं खुलेंगी, धन लाभ होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विशेष रूप से तीन राशियों वाले इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। कहते हैं, शनि के शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां इस बार शनि देव (Shani Dev) की कृपा से भाग्यशाली होंगी।
1. वृषभ राशि
शनि (Shani Dev) के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। कामकाज और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी में वृद्धि होगी और नए स्रोतों से लाभ होने के योग बनेंगे। साझेदारियों से भी फायदा मिलेगा। कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोग इस समय सफलता की ऊँचाइयों को छू सकते हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने निर्णयों में और अधिक प्रभावशाली बनेंगे।
2. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। पुराने रोग, ऋण या परेशानियों से मुक्ति मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग विदेश या अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं से जुड़े अवसर प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार बढ़ाने और निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा, परिवार या संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना भी प्रबल है।
3. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि (Shani Dev) के मार्गी होने का समय लाभकारी रहेगा। पुराने निवेशों से फायदा होगा और नई परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास और बोलचाल में प्रभाव बढ़ेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

