• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 साल बाद शनि देव इस राशि में करेंगे गोचर, इन लोगों के लिए होगा लकी

Writer D by Writer D
01/02/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shani

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनिदेव (Shani Dev) को कर्मफलदाता और न्याय देने वाला देवता कहा जाता है। उनको नौ ग्रहों का स्वामी माना जाता है। शनि ग्रह के अस्त होने से आम लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनि ग्रह अनुशासन, धर्मबुद्धि, कर्म और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रह एक तय समय के बाद अपनी-अपनी राशि बदलते रहते हैं। हर ग्रह का एक निश्चित अंतराल के बाद राशि बदलना सामान्य बात है। ग्रहों की चाल का संबंधित राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ता है। इस समय शनि ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि देव (Shani Dev) इस साल 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। इस तरह का योग लगभग 30 साल बाद बन रहा है। इसका प्रभाव खासकर तीन राशियों पर ज्यादा पड़ेगा और ये प्रभाव सकारात्मक रहनेवाला है। शनि ग्रह पॉजिटिव एनर्जी और सौभाग्य लेकर आएगा। आइए अब जानते हैं कि शनि के अस्त होन से किन-किन राशियों को लाभ होगा।

धनु राशि

मीन राशि में शनि (Shani) के अस्त होने से धनु राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को मनचाही पदोन्नति मिलने की संभावना है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। नया व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों को पढ़ाई में प्रगति मिलेगी। विदेश यात्रा की संभावना है। पति-पत्नी दोनों लंबी यात्रा पर साथ जा सकते हैं।

कुंभ राशि

शनि के अस्त होने से कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फल देगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। अचानक धन प्राप्ति होगी। इसके परिणामस्वरूप पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामलों में अनुकूल निर्णय प्राप्त होगा। लंबे समय से लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। कार्यक्षेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार में आर्थिक संकट कम होगा। करियर में अपेक्षित लाभ होगा। नया व्यवसाय शुरू करने की संभावना है। अतीत में किए गए निवेश से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि में शनि (Shani) के अस्त से आपके लिए धन और प्रसिद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार की आर्थिक परेशानियां मार्च से दूर होने लगेंगी। आप पुराने कर्ज चुका देंगे। संपत्ति अच्छे दाम पर बिकेगी। कारोबारियों को तरक्की और मुनाफा मिलेगा। व्यापार में नए सौदे होंगे। आप घर, गहने या वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहित लोगों को जल्द ही एक अच्छा रिश्ता मिलेगा।

Tags: AstrologyShani Gochar
Previous Post

माघ पूर्णिमा पर करें शिव पूजन, रुद्राभिषेक का महत्व और विधि

Next Post

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Sour cream Kulfi made at home, you will become a fan after eating
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

07/04/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Coffee oil
फैशन/शैली

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

07/04/2026
Next Post
Falgun Purnima

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

यह भी पढ़ें

प्रदेश में योगी की सरकार फिर बने बाबा से कामना की है : रवि किशन

27/12/2021
टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा बरकरार, अब भी 321 रन पीछे

07/02/2021
CM Dhami

उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version